Saturday, July 24, 2021

Asian Continent - Important Facts

एशिया  महाद्वीप

एशिया महाद्वीप
एशिया महाद्वीप पर महत्वपूर्ण तथ्य 
  • क्षेत्रफल और जनसँख्या के आधार पर एशिया महाद्वीप प्रथम स्थान पर है .
  • एशिया महाद्वीप में कुल देशो की संख्या 48 है .

कुछ प्रमुख देश परीक्षा की दृष्टीकोण से अधिक महत्वपूर्ण है, जिन्हें आपको कंठस्थ कर लेना है –

 

देश

राजधानी

1.

बहरीन

मनामा

2.

अज़रबैजान

बाकू

3.

कम्बोडिया

नोम पेन्ह

4.

जापान

टोक्यो

5.

रूस

मास्को

7.

तुर्की

अंकारा

8.

उत्तर कोरिया

प्योंगयांग

9.

दक्षिण कोरिया

सीओल

10.

चीन

बीजिंग

11.

यमन

साना

12.

जोर्जिया

त्बिलीसी

13.

साइप्रस

निकोसिया

14.

लाओस

वियनतियान

15.

लेबनान

बेरुत

16.

उज्बेकिस्तान

ताशकंद

17.

किर्गिस्तान

बिश्केक

18.

तजाकिस्तान

दुशाम्बे

19.

कजाखिस्तान

अस्ताना

20.

तुर्कमेनिस्तान

अश्गाबाद

21.

पाकिस्तान

इस्लामाबाद

22.

म्यांमार

नाएप्यीडा

23.

बांग्लादेश

ढाका


नोट : रूस और तुर्की मात्र ऐसे दो देश है जो यूरोप एवं एशिया दोनों महाद्वीपों में आते है.

क्षेत्रफल के अनुसार देशों का क्रम घटते क्रम में :

चीन(बीजिंग) > भारत(नई दिल्ली) > कजाखिस्तान(अस्ताना) > सऊदी अरब(रियाध) > इंडोनेशिया(जकार्ता)

जनसँख्या के अनुसार प्रथम एवं द्वितीय देश :

  1. चीन 
  2. भारत 

एशिया महाद्वीप में सबसे बड़े जनसँख्या वाले नगर घटते क्रम में :

टोक्यो(जापान) > दिल्ली(भारत) > शंघाई(चीन) > मुंबई(भारत) > ओसका(जापान)

एशिया महाद्वीप के द्वीप घटते क्रम में :

बोर्निया(इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रूनेई) > सुमात्रा(इंडोनेशिया) > होंशू(जापान) > जावा(इंडोनेशिया) > लुजोन(फिलिपिन्स)

एशिया का रेगिस्तान घटते क्रम में :

अरब का रेगिस्तान(पश्चिमी एशिया) > गोबी(मंगोलिया एवं चीन के मध्य) > कराकुरम(तुर्कमेनिस्तान) > काविर(मध्य ईरान)

एशिया के झील बड़े से छोटे घटते क्रम में :

कैस्पियन सागर > अरल सागर(रूस) > बाल्खश झील(कजाखिस्तान) > टोनले झील(कम्बोडिया) > इसुक झील(किर्गिस्तान)  

एशिया को अन्य महाद्वीप से अलग करने वाले द्वीप/ सागर / जलसन्धियाँ/ पर्वत :

  1. एशिया को ऑस्ट्रेलिया से : न्यूगिनी द्वीप 
  2. एशिया को यूरोप से : 
    1. सागर – भू-मध्य सागर / काला सागर / कैस्पियन सागर  
    2. जलसन्धि – बौसपोरस जलसन्धि 
    3. पर्वत – यूराल पर्वत 
  3. एशिया को अमेरिका से : बेरिंग जलसन्धि 
  4. एशिया को अफ्रीका से  : 
    1. सागर : लाल सागर 
    2. जलसन्धि : स्वेज जलडमरूमध्य 

एशिया महाद्वीप से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य  :

  1. विश्व एवं एशिया में सर्वाधिक गहरी झील - बैकाल झील (रूस) - यह मीठे पानी की झील है जिसकी गहराई 1632 मीटर है.
  2. एशिया का सबसे ठंडा स्थान - बर्खोयांस्क(रूस) - इसका तापमान -60°C नोट किया गया है.
  3. एशिया का सबसे गरम स्थान - तिरात जवी(इजराइल) - इसका तापमान 54°C नोट किया गया है.
  4. विश्व एवं एशिया का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान - चेरापूंजी (मेघालय, भारत)
  5. विश्व एवं एशिया की सर्वाधिक खारे पानी की झील - कैस्पियन सागर 
  6. विश्व एवं एशिया का सबसे लम्बा रेलमार्ग - ट्रांस साइबेरियन(रूस)
  7. विश्व एवं एशिया का सबसे लम्बा प्लेटफार्म - गोरखपुर(उत्तर प्रदेश, भारत)
  8. विश्व एवं एशिया की सर्बाधिक लवणता वाली झील - वान झील(तुर्की) - इसकी लवणता 330% है.
  9. विश्व एवं एशिया की  सबसे ऊँची चोटी - माउन्ट एवेरेस्ट(नेपाल-तिब्बत)- माउन्ट एवेरेस्ट को दो अन्य नामो से भी जानते है - सागरमाथा, चोमुलुन्गमा 
  10. विश्व एवं एशिया का सबसे निचला स्थल खण्ड - मृत सागर 

एशिया महाद्वीप का वर्गीकरण :

एशिया महाद्वीप को हम चार भागों में बाटते है -
  1. उत्तरी निम्न भूमि
  2. मध्यवर्ती पर्वतीय भाग
  3. पठारी क्षेत्र
  4. द्वीपीय भाग

उत्तरी निम्न भूमि : 

यूराल पर्वत और लीना नदी के बीच के भाग को हम उत्तरी निम्न भूमि का मैदान या साइबेरिया का मैदान कहते है.

सम्बंधित प्रश्न : 
  • लीना नदी किस सागर से निकलती है - लाप्टेव सागर
  • ओब नदी + येनेसी नदी का निकास किस सागर से है - कारा सागर

मध्यवर्ती पर्वतीय भाग :

  • पामीर की ग्रंथि के पूर्व की तरफ कुनकुन, नानशान पर्वत एवं पश्चिम की तरफ हिन्दुकुश पर्वत(इस पर्वत के नीचे - जग्रोस पर्वत के नीचे - टारस पर्वत). हिन्दुकुश पर्वत के उत्तरी तरफ एल्बुर्ज पर्वत 
  • माउन्ट अरारत ग्रंथि(तुर्की) - जहाँ एल्बुर्ज पर्वत और जग्रोस पर्वत आपस में मिलते है उसे हम माउन्ट अरारत ग्रंथि के नाम से जानते है .
  • अनातोलिया का पठार कहा है - तुर्की ---इसके उत्तर में पोंटिक पर्वत एवं दक्षिण में टारस पर्वत

मध्यवर्ती पर्वतीय भाग
मध्यवर्ती पर्वतीय भाग

 पठारी क्षेत्र :

पामीर का पठार दुनिया का सबसे ऊँचा पठार है. इसे "दुनिया का छत" भी कहा जाता है.

द्वीपीय भाग :

  1. सबसे ज्यादा द्वीप एशिया में दक्षिण-पूर्व एशिया में है.
  2. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह वाला देश - इंडोनेशिया 
  3. सेवेनिया द्वीप + क्यूराइल द्वीप - रूस में है 
  4. सकोत्रा द्वीप - यमन 
  5. स्पर्टली द्वीप एक विवादित द्वीप है जोकि चीन, वियतनाम,मलेशिया, ताइवान, ब्रूनेई, फिलिपिन्स देशों के बीच विवाद है क्योंकि इस द्वीप पर खनिज लवण की मात्रा अधिक है.

कुछ महत्वपूर्ण एशिया के सागर एवं उनकी स्थिति :

  • सेलेबस सागर : यह सागर सेलेबस द्वीप के उत्तर में है.
  • बाँदा सागर : यह सागर सेलेबस द्वीप के पूर्व में है.
  • मोलक्का सागर : यह सागर बाँदा सागर के पूर्व में है.
  • सुलु सागर : यह सागर सेलेबस द्वीप के पश्चिम में है.
  • फ्लों सागर : यह सागर सेलेबस द्वीप के दक्षिण में है.
  • दक्षिण भारत के पश्चिम में अरब सागर है एवं पूर्व में बंगाल की खाड़ी है.
  • रूस के उत्तर की तरफ कारा सागर + लाप्टेव सागर एवं दक्षिण-पूर्व में बेरिंग सागर एवं पूर्व में ओखोटस सागर

एशिया के प्रमुख संगठन 

1) SAARC - South Asian Association for Regional Cooperation

स्थापना : 08 दिसम्बर 1985 को ढाका(बांग्लादेश) में 
कुल देश : 08 
मुख्यालय : काठमांडू(नेपाल)

देशों को याद करने का ट्रिक : 'SPIN BAMB' 
1)S - श्रीलंका 
2)P - पाकिस्तान 
3)I - इंडिया(भारत)
4)N - नेपाल 
5)B - भूटान 
6)A - अफगानिस्तान 
7)M - मालदीव 
8)B - बांग्लादेश  

2) APEC - Asian Pacific Economic Cooperation

स्थापना : 1989 कैनबरा(ऑस्ट्रेलिया)
मुखालय : सिंगापूर 
कुल देश : 21 

3) SCO - Sanghai Cooperation 

स्थापना : 26 अप्रैल 1996 
मुख्यालय : बीजिंग(चीन)
कुल देश : 08 
संस्थापक देश : चीन, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, रूस 
सन 2001  में उज्बेकिस्तान एवं 2017 में भारत और पाकिस्तान कोऑपरेशन के साथ जुड़ गए थे.

4) ADB - Asian Development Bank

स्थापना : 19 दिसम्बर 1966 
मुख्यालय : फिलिपिन्स 
कुल देश : 68 

5) ASEAN : Association of South East Asian Nation

स्थापना : 1967 बैंकाक 
मुख्यालय : जकार्ता(इंडोनेशिया)
कुल देश : 10 
देशों को याद करने का ट्रिक :  TV CLIP MBBS
1)T ---> थाईलैंड 
2)V ---> वियतनाम 
3)C ---> कंबोडिया 
4)L ---> लाओस 
5)I ---> इंडोनेशिया 
6)P ---> फिलिपिन्स
7)M ---> मलेशिया
8)B ---> ब्रुनेई 
9)B ---> बर्मा 
10)S --> सिंगापुर 

एशिया महाद्वीप के छोर :

  1. एशिया महाद्वीप का उत्तरी छोर : केप मिस सेलुसकिन(रूस)
  2. एशिया महाद्वीप का दक्षिणी छोर : टीजी बुरु(मलेशिया)
  3. एशिया महाद्वीप का पूर्वी छोर : केप मिस डेनेवा(रूस)
  4. एशिया महाद्वीप का पक्षिमी छोर : केप बाबा(तुर्की)

जलसन्धि या जलडमरूमध्य (Strait) :

दो विस्तृत भूखंडो के बीच स्थित सक्रीय जलीय भाग जोकि बड़े-बड़े दो जलनिकयों को जोडती हो, उसको जलसन्धि के नाम से जानते है.

एशिया महाद्वीप की 10 प्रमुख जलसन्धि :

  1. बेरिंग जलसन्धि : एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है. [यही जलसन्धि अंतराष्ट्रीय तिथि रेखा के बीचो बीच से गुजरती है]
  2. जहौर जलसन्धि : सिंगापुर को मलेशिया से अलग करती है.
  3. सुंडा जलसन्धि : जावा को सुमात्रा से अलग करती है.
  4. हर्मुज जलसन्धि : UAEको ईरान से अलग करती है.
  5. बास्पोरस जलसन्धि  + डार्डेनल जलसन्धि  : एशिया को यूरोप से अलग करती है.
  6. लपेराज जलसन्धि : सखालिन द्वीप को होकैडो द्वीप(जापान) से अलग करती है.
  7. सुशीमा जलसन्धि या कोरिया जलसन्धि : दक्षिण कोरिया को क्यूशू द्वीप(जापान) से अलग करती है.
  8. फारमोसा जलसन्धि : ताइवान को चीन से अलग करती है.
  9. पाक जलसन्धि :  भारत और श्रीलंका के बीच 
  10. बाब-अल-मंडप जलसन्धि : यमन और जिबूती के बीच.

भूडमरूमध्य (Isthmus) :

भूमि की एक पतली पट्टी जो दो बड़ी जलराशियों को अलग करती हो, उसे हम भूडमरूमध्य के नाम से जानते है.

एशिया की मुख्य नदिया :

1) ह्वांगहो नदी(चीन) : 

  • इस नदी को हम "पीली नदी" के नाम से भी जानते है.
  • इसका उदगम स्थल "क्युन्लुन पर्वत" एवं मुहाना "पीला सागर(इसे चीन में पो हाई खाड़ी कहते है)"
  • यह नदी कभी भी बाढ़ ला सकती है इसलिए इस नदी को हम "चीन का शोक" कहते है.

2) यांग-टीसी-क्यांग नदी (चीन) : 

  • इस नदी पर "3 गार्ज डैम(बांध)" स्थित है.
  • चीन के दो बड़े शहर शंघाई और वुहान इसी नदी के किनारे स्थित है.
  • एशिया की सबसे लम्बी नदी है.

3) सिक्यांग नदी(चीन) :

  • हांग-कांग और ग्वंग्झू शहर इसी नदी के किनारे स्थित है.
  • इस नदी का डेल्टा "रेशम" के लिए प्रसिद्ध है.

4) इरावदी नदी(म्यांमार) :

  • माली नदी और नामी नदी के संगम से बनती है एवं अंडमान सागर में जाकर गिरती है.
  • इस नदी के किनारे यांगून शहर स्थित है.

5) सालवीन नदी(म्यांमार) : 

  • म्यांमार की सबसे बड़ी नदी है.
  • तिब्बत के पठार से निकलकर, अंडमान सागर में गिरती है.

6) मेकांग नदी(म्यांमार) :

  • चीन, थाईलैंड, लाओस, कम्बोडिया से होकर गुजरती है.
  • थाईलैंड-लाओस और म्यांमार-लाओस के बीच प्राकृतिक सीमा बनाती है.
  • इसी नदी के किनारे कम्बोडिया की राजधानी नाम्पेंह शहर स्थित है.
  • एशिया में सर्वाधिक जैव-विविधता वाला बेसिन "मेकांग नदी बेसिन" (सबसे बड़ा जैव विविधता बेसिन "अमेज़न नदी" पर है.).

7) चाओ-फ्राया नदी(थाईलैंड) :

  • इस नदी के किनारे 'बैंकाक' शहर स्थित है.
  • इस नदी के पानी से चावल की अच्छी उपज की जाती है.

8)दजला-फ़रात नदी या टिगरिस-युक्रेटस नदी :

  • टिगरिस नदी के किनारे इराक स्थित है और युक्रेटस के किनारे ईरान स्थित है.
  • इस नदी का बेसिन "खजूर" के लिए प्रसिद्ध है.
  • उदगम स्थल : टारस पर्वत 

एशिया के देशों से बनने वाले प्रश्न :

1)पाकिस्तान 

  • राजधानी - इस्लामाबाद 
  • सबसे बड़ा नगर - कराची 
  • दूसरा सबसे बड़ा नगर - लाहौर 
  • प्रमुख नदी - सिन्धु 
  • नहरों का देश 
  • संसद का नाम : मजलिस-ए-शोरा 
  • सबसे गर्म क्षेत्र : जैकोबाबाद (पहले यह एशिया का सबसे गर्म क्षेत्र हुआ करता था)
  • पोटवर का पठार : हवा द्वारा लायी गई मिटटी से बना है. इस पठार के दक्षिण में नमक श्रेणी है जिसकी सबसे ऊँची चोटी है 'सकेसर'. 
  • प्रमुख नकदी फसल : कपास
  • प्रमुख खाद्यान फसल : गेहूं
  • पाकिस्तान का स्वर्ग 'स्वात नदी की घाटी' कहलाता है.
  • प्रमुख श्रेणी : किरथर श्रेणी(बोलन दर्रा इसी श्रेणी में स्थित है), हिन्दुकुश श्रेणी(खैबर दर्रा इसी श्रेणी में स्थित है), सुलेमान श्रेणी  
  • पाकिस्तान से सीमा बनाने वाले भारत के साथ राज्य : जम्मू-कश्मीर (सबसे लम्बी सीमा) , राजिस्थान, गुजरात, पंजाब 
  • याद करने की ट्रिक (सबसे छोटी सीमा से बड़ी सीमा की ओर) : पंगु राज 
    • पं - पंजाब 
    • गु - गुजरात 
    • रा - राजिस्थान 
    • ज - जम्मू & कश्मीर 
प्रमुख नगर (उत्पादन के लिए प्रसिद्ध) :
  • साल्ट रेंज : सेंधा नमक, जिप्सम, और चूना के लिए प्रसिद्ध है.
  • क्वेटा क्षेत्र : कोयले के लिए 
  • मर्दान क्षेत्र : चीनी उद्योग के लिए
  • नौसेरा क्षेत्र : कागज उद्योग के लिए 
  • काहुटा(कराची) : परमाणु शक्ति केंद्र 
  • स्यालकोट(इतिहास में "शाकल") : खेल के सामान के लिए

2) नेपाल 

  • तीन दिशाओ( पूर्व - पश्चिम - दक्षिण) से चीन के साथ सीमा बनाता है.
  • नेपाल से भारत के लगने वाले राज्य : उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम 
  • नेपाल में हिमालय की तीनो श्रेणी (वृहत,मध्य,शिवालिक) देखने को मिलती है.
  • विश्व में, नेपाल में स्थित हिमालय की  सबसे ऊँची चोटी 'माउन्ट एवेरेस्ट' (नेपाल में इसे 'सागरमाथा' और भूटान में 'चोमुलुन्गमा' के नाम से जानते है) है. साथ ही कई सारी चोटियाँ देखने को मिलती है जैसे कंचनजंघा(नेपाल और चीन के मध्य + भारत की सबसे ऊँची चोटी), मकालू, अन्नपूर्णा, धौलागिरी(इसे नेपाल में महाभारत की श्रेणी कहते है).
  • 20 सितम्बर 2015 को नेपाल ने अपना नया संविधान बनाया था.
  • नेपाल की संसद : राष्ट्रिय पंचायत 

भारत की सहायता से नेपाल में परियोजना :
  1. त्रिशूली परियोजना 
  2. कोसी परियोजना 
  3. सप्तकोसी परियोजना 
  4. पंचेश्वर परियोजना 
  5. नाऊमरे परियोजना 
  • नेपाल के पूर्वी भाग को कौशिकी प्रदेश कहते है. क्योकि यहाँ पर कोसी, अरुण नदी के रूप में गंगा में मिलती है.
  • नेपाल के पश्चिमी भाग को गण्डकी प्रदेश कहते है. यहाँ गण्डकी नदी , त्रिशूली नदी के रूप में गंगा में मिलती है.
  • नेपाल की प्रमुख नदी : बाघमती नदी ( इसी नदी के किनारे पर नेपाल की राजधानी "काठमांडू" स्थित है)
  • नेपाल का सबसे बड़ा नगर : काठमांडू
  • विश्व में सबसे ज्यादा संभावित जल से विद्युत उत्पन्न करने में नेपाल आगे है. परन्तु नेपाल 0.5% ही इस तकनीक का प्रयोग कर रहा है.
  • प्रमुख जनजातियाँ : नेपाली, नीवर, शेरपा, गोरखा, भूटिया 
  • नेपाल का सबसे बड़ा औद्योगिक नगर : विराट नगर
  • पाटन और भडगाव ऐसे दो नगर है जहाँ लकड़ी पर खुदाई करके चित्र बनाई जाती है. और थीमी नगर में मिटटी के बर्तन बनाये जाते है.

भूटान :

  • इसे "The Land of Thunder bolt" कहा जाता है.
  • भूटान का शाब्दिक अर्थ है - उच्च भूमि 
  • राजधानी : थिम्पू 
  • भूटान को "सर्पराजो का देश" भी कहते है. 
  • संसद का नाम : शोंग्डू 
  • राष्ट्रिय धर्म : बौध 
  • भूटान के साथ भारत के लगने वाले राज्य : सिक्किम, असम, अरुणांचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल 
  • पूर्वी हिमालय का "लैंडलॉर्ड कंट्री" भूटान को कहते है.
  • भूटान पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जो आर्थिक विकास की माप देश की खुशहाली पर मापता है.
स्थिति :
  • भूटान के उत्तर में 'तिब्बत' स्थित है.
  • भूटान के पूर्व में अरुणांचल प्रदेश" है.
  • भूटान के पश्चिम में सिक्किम है.
  • भूटान के दक्षिण में असम और पश्चिम बंगाल 
भूटान की प्रमुख घाटियाँ :
  1. पारो घाटी - यह भूटान एक पवित्र घार्मिक क्षेत्र है.
  2. थिम्फू घाटी 
  3. पुनर्नवा घाटी - भूटान की पूर्व में राजधानी हुआ करती थी.
भारत की सहायता से भूटान में परियोजनाए :
  1. चूखा परियोजना 
  2. संकोस परियोजना 
  3. कुरीचू परियोजना 
  4. ताला परियोजना
  5. पुनत्संगिचू परियोजना 
  6. मंग्देचू परियोजना 

भूटान की प्रमुख नदिया : टोंसा, संकोस, वांगचु, मानस, नीकी, कुलोंग 

म्यांमार(बर्मा) :

  • 1935 के अधिनियम से इसे 1937 में भारत से अगल कर दिया गया था.
  • राजधानी - पूर्व में 'रंगून' थी | वर्तमान में 'ने पी ता' है .
  • म्यांमार को स्वर्ण पैगोडा का देश कहते है.

स्थिति :
  1. म्यांमार के उत्तर में चीन, पश्चिम में भारत और बांग्लादेश, पूरब में लाओस,थाईलैंड,मलेशिया जैसे देश श्थित है.
  2. म्यांमार और भारत के बीच पश्चिम में प्राकृतिक सीमा 'अरकयानोमा श्रेणी' है वही दक्षिण में 'टेनासिरमयोमा श्रेणी' देखने को मिलती है.
म्यांमार के प्रमुख पठार : शान पठार(नीलम और मणि के लिए प्रसिद्ध है ) और कायिन्ति पठार(सबसे ज्यादा मात्र में म्यांमार में खनिजो(सबसे ज्यादा 'टिन') इसी पठार पर मिलते है और इसी पठार के नीचे मर्तबान की खाड़ी है जोकि मोतियों के लिए प्रसिद्ध है )

म्यांमार के प्रमुख वृक्ष : सागौन 

सालवीन नदी और इरावदी नदी के बीच चावल की खेती अधिक मात्रा में होती है. इसलिए म्यांमार में इसी डेल्टा क्षेत्र को "पूर्व का चावल का कटोरा" कहते है. सालवीन नदी के पूर्व में त्रिभुजाकार अफीम की खेती की जाती है जिसे हम "गोल्डन ट्रायंगल(सुनहरा त्रिभुज)" के नाम से जानते है.

श्रीलंका

  • राजधानी : कोलोंबो 
  • अधिकारिक राजधानी : जैवर्धनेपुरम 
  • श्रीलंका का पुराना नाम : रत्नाद्वीप, पूर्व का मोती, तपोवन, सिघंल द्वीप, सिलोन 
  • श्रीलंका की सबसे ऊँची चोटी : माउन्ट पिदुरुतालागामा 
  • आदम का पुल भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है. 
  • पाक जल डमरू मध्य या मन्नार की खाड़ी भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है.
  • श्रीलंका की प्रमुख जनजाति : बेददा 
  • प्रमुख खाद्यान फसल : चावल 
  • विश्व में सबसे ज्यादा चाय का निर्यात श्रीलंका करता है.
  • श्रीलंका की राजधानी 'कोलोंबो' केलानी नदी के किनारे स्थित है.